फिरोज़ाबाद: रामदासपुरा इलाके में बुआ-भतीजी पक्ष की महिलाओं में जमकर हुई मारपीट, 2 महिलाएं हुईं घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव रामदासपुरा इलाके सें बुआ भतीजी पक्ष के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओ के संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ सें दो महिलाये घायल हुयी है। घटना के पीछे बुआ की बकरी भतीजी के घर में जाने को लेकर बताई जा रही है। पुलिस नें दोनों महिलाओ का मेडिकल कराकर जाँच पड़ताल में जुट गयी है।