जमुई: अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर महंगाई, भ्रष्टाचार व शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ राजद ने किया धरना
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर बुधवार 11 बजे से कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए धरना कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी समेत विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों को उठाया।