हल्द्वानी में आखिरकार चला प्रशासन का बुलडोजर, सिटी मजिस्ट्रेट खुद उतरे मैदान में!
तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लंबे समय से चर्चा में रहे गुप्ता रेस्टोरेंट के सामने हुए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई। अभियान की कमान स्वयं ए.पी. बाजपेयी ने संभाली, जबकि नगर निगम की टीम के साथ नगर आयुक्त परितोष वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।
फुटपाथों पर अवैध कब्जों और ठेलों को हटाया गया, कई सामान जब्त किए गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए।
शहरवासियों का कहना है कि जब प्रशासनिक अधिकारी स्वयं ज़मीनी स्तर पर उतरते हैं, तभी ऐसी कार्रवाई प्रभावी और निष्पक्ष तरीके से दिखाई देती है। यदि इसी तरह लगातार अभियान चलता रहा तो शहर की यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा में निश्चित रूप से सुधार होगा।
I7 NEWS प्रशासन की ऐसी कार्रवाई का स्वागत करता है जो बिना भेदभाव के नियमों का पालन सुनिश्चित करे।
#Hashtags
#Haldwani #HaldwaniNews #I7News #EncroachmentDrive #Atikraman #CityMagistrate #APBajpai #ParitoshVerma #NagarNigam #TrafficManagement #GuptaRestaurant #UttarakhandNews #Nainital #BreakingNews