फतुहा: सम्मसपुर शमशान घाट डूबा, सड़क पर शव जलाने को मजबूर परिजन
Fatwah, Patna | Sep 9, 2026 सम्मसपुर स्थित श्मशान घाट गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण डूब गया है। पटना,नालंदा,जहानाबाद,गया,अरवल समेत कई जिला से परिजन शव लेकर शमशान घाट पर पहुंचते है व अंतिम संस्कार करते हैं। अभी स्थिति यह है कि बीच सड़क पर ही शव जलाया जा रहा है। परिजन को शव को जलाने के लिए वारी का इंतजार करना पड़ता है। शव सड़क पर ही जलने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रहा है।