"रक्षक ही बना भक्षक!"
यूपी के हमीरपुर में वर्दीधारी दरोगा पर ट्रक चालक के 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। दावा है कि ट्रक से उतरते समय चालक ने दरोगा को पकड़ लिया और तलाशी में रुपये बरामद होने के बाद बीच सड़क पर हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
#Hamirpur #UPPolice #ViralVideo #Daroga #TruckDriver #BreakingNews #Police #CrimeNews #UttarPradesh #SocialMedia #HindiNews #GajendraSinghRathore