सिद्धार्थनगर में रंजिश के चलते बेटे श्याम बहादुर प्रजापति के साथ मिलकर चाचा गुलाबचंद्र प्रजापति ने भतीजे रघुवीर प्रजापति से मारपीट कर दी । घायल भतीजा रघुवीर गुरुवार की शाम 5 बजे रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोलगवां थाना पहुंचा है । जानकारी के मुताबिक भतीजा रघुवीर चित्रकूट गुप्त गोदावरी से सतना आकर चौकीदारी कर जीवन यापन करता है ।