सतना के रीवा रोड स्थित क्राइस्ट ज्योति स्कूल के बाहर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे जोरदार प्रदर्शन कर स्कूल का घेराव किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा केवल ईसाई धर्म से जुड़े पर्व-त्योहारों को मनाया जाता है,और हिंदू धर्म के त्योहारों की उपेक्षा की जाती है।