बोध गया: महाबोधी मंदिर के बाहर वर्दीधारियों में भिड़ंत, श्रद्धालुओं के सामने चले लात-घूंसे व बेल्ट, अफरातफरी
Bodh Gaya, Gaya | Aug 15, 2026 बोधगया के महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में बाइक हटाने को लेकर बीएमपी जवानों और बिहार पुलिस के जवान के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में बेल्ट, लात-घूंसे चले, जिससे देशी-विदेशी श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।