रायपुररानी की सड़कों पर दौड़ रहे तेज रफ्तार टिपरों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, मानो यातायात के नियम इन पर लागू ही नहीं होते। न नंबर प्लेट की चिंता, न गति सीमा का भय और न ही सड़क पर चलने वाले आम नागरिकों की जान की कोई परवाह!
कुछ दिन पहले माता मनसा देवी के दर्शन कर लौट रही एक युवती भी सड़क हादसे का शिकार हुई थी। ऐसी घटनाओं के बाद भी यदि भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगता, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कर क्या रहे हैं?
सबसे दिलचस्प और चिंताजनक बात इन टिपरों की नंबर प्लेट है। किसी पर नंबर दिखाई नहीं देता, किसी पर मिट्टी की ऐसी परत जमी है कि नंबर ढूंढ़ने के लिए मानो पुरातत्व विभाग की सहायता लेनी पड़े। कहीं काली टेप तो कहीं काले रंग के पीछे नंबरों का अस्तित्व ही गायब नजर आता है।
अब सवाल यह है कि वाहन सड़क पर दौड़ रहा है या अपनी पहचान छिपाकर प्रशासन के साथ आंख-मिचौली खेल रहा है?
**जरा कानून की इस विचित्र व्यवस्था पर भी गौर कीजि