नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के प्रथम आगमन पर उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह
बलिया। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के प्रथम जनपद आगमन पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लखनऊ से बलिया पहुंचने पर जनपद की सीमा नदौली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत के बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला बलिया की ओर रवाना हुआ। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जनपद की सीमा में प्रवेश के बाद सुनील कुमार मौर्य पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ खुली गाड़ी में सवार हुए। बारिश के बावजूद पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहा।
पार्टी कार्यालय पहुंचने पर आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने सुनील कुमार मौर्य को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद दोनों नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
प्रेस से बातचीत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बलिया की सभी सातों सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने के लिए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि दिनभर हुई जोरदार बारिश के बावजूद जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम में उत्साह दिखाया, वह सराहनीय है।
समारोह में अम्बिका चौधरी, मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी, जयप्रकाश अंचल, मंजू सिंह, रंजीत चौधरी, संजय उपाध्याय, अरविन्द गिरी, यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, सुशील पाण्डेय कान्हजी, राजेश गौड़, रामजी गुप्ता, रामजी यादव, बलजीत कुशवाहा, सुभाष चौहान, जयप्रकाश मुन्ना, धनंजय विशेन, विकेश सिंह सोनू, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कन्नौजिया, रामेश्वर पासवान, रोहित चौबे, आशुतोष ओझा, अनिल राय, जलालुद्दीन जे.डी., अजय यादव, धनजी यादव, चंदन यादव, सर्वजीत यादव, विजय शंकर यादव, सुभाष यादव, गुरुज लाल राजभर, रवींद्र यादव, अखिलेश गुप्ता, मंटू साहनी, जगमोहन बिंद, हरेंद्र गौड़, अटल पाण्डेय, रामनाथ पटेल, बलराम यादव, विनायक मौर्य, हरेंद्र राम और नीरज यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।