सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत रसड़ा विधानसभा मे एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 28 सितम्बर 2026 को स्थान आशीर्वाद धर्मशाला श्री नाथ जी मठ रसड़ा जनपद बलिया में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा जिससे जनपद के रोजगार तलाशने वाले युवाओं को अधिक से अधिक सेवायोजित किया जा सके। इस मेले में देश भर की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां/नियोक्ता प्रतिभा करेंगे। प्रतिभागी कंपनियों से मुख्य रूप से प्रमोकाश आउटसोर्सिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अतुल ऑटो फ्लिपकार्ट केल्विन पाइप सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिक में एवं ब्लिंकीट टाटा मोटर्स एलएनटी महिंद्रा लिमिटेड एम आर एफ टायर्स लॉन्ड्री मेट हिंडालको रेणुकूट सुब्रोस खेतिहर ऑर्गेनिक आदि सहित 30 से अधिक कम्पनियों/नियोक्ताओं द्वारा सुरक्षा गार्ड ऑपरेशन असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर हेल्पर कंस्ट्रक्शन वर्कर सेल्स ट्रेनर सेल्स ऑफिसर सुपरवाइजर टेक्नीशियन ईo वीo तिपहिया चालक आदि पदों पर निशुल्क भर्ती की जायेगी साथ ही BV G इंडिया सर्विसेज द्वारा दुबई U A E में एक स्टिल फिक्सर शटरिंग कारपेंटर प्लास्टर मेसन व कंस्ट्रक्शन हेल्पर के जॉब रोल में रोजगार हेतु रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा। नियोक्ता/कंपनियों द्वारा अपनी रिक्तियाँ सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अकुशल श्रमिक 8 वीं 10वीं 12वीं स्नातक परास्नातक आईटीआई डिप्लोमा कौशल प्रशिक्षित कंस्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर उक्त मेले में प्रातः 10 बजे समस्त शैक्षिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्रों/ छाया प्रति के साथ प्रतिभा सुनिश्चित करें। इस संबंध में कोई मार्ग देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 155330 अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया में भी संपर्क कर सकते हैं।
Ballia, Ballia | Sep 26, 2026