मंडला: रेवांचल उद्यान रानी दुर्गावती स्मारक में स्कूल व्यवस्था सुधार पर हुई चर्चा
Mandla, Mandla | Apr 13, 2026 रेवांचल उद्यान रानी दुर्गावती स्मारक प्रांगण में सोमवार 11 बजे से मंडला जिले की स्कूल व्यवस्था में सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्कूल समय में आंशिक परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया। उद्देश्य यह रहा कि बच्चों का बचपन सुरक्षित रखते हुए उनका शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास हो।