कोंडागांव: नगरी से दंतेवाड़ा जा रहे पदयात्री को नवीन बसस्टैंड चीखलपुटी के पास बाइक ने ठोका, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चीखलपुटी स्थित नवीन बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे 30 में आज शनिवार की दोपहर 12:00 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में धमतरी जिले के नगरी अंतर्गत मोदे गांव निवासी सुधीर जलधर बुरी तरह घायल हो गया है। सुधीर अपने भतीजे के साथ नवरात्रि पर्व को लेकर दंतेश्वरी माई के दर्शन के लिए नगरी से दंतेवाड़ा पैदल यात्रा पर निकला था।