कोंडागांव: बसपा की छत्तीसगढ़ में आरक्षण बचाओ यात्रा, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोंडागांव में की प्रेस वार्ता
बहुजन समाज पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के तत्वाधान में एससी-एसटी के आरक्षण में उपवर्गीकरण व क्रिमीलेयर के विरोध में साथ-साथ अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बचाओ एवं आत्म सम्मान व स्वाभिमान जगाओ यात्रा 24 सितंबर से जारी है। आज शनिवार की दोपहर 1:00 प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने कोडागांव प्रेस क्लब में विभिन्न मुद्दों को लेकर पीसी की।