कोंडागांव: पॉलिटेक्निक कॉलेज में जनजातीय संस्कृति और इतिहास पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कोण्डागांव में जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत पर शनिवार की दोपहर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष व मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ कश्यप सामिल हुए। इस मौके पर कश्यप ने जनजाति समाज के महान योद्धाओं, जैसे तिलका मांझी, बिरसा मुंडा और गुण्डाधुर के योगदान की चर्चा की।