नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम,महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका हुई शामिल
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेविकाओं के द्वारा केंद्र पर आकर्षक रंगोली का निर्माण कर मतदान के महत्व को समझाया गया। अभिभावक माताएं एवं सेविकाओं ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। घर-घर भ्रमण कर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।