लालगंज: हलिया में ग्राम प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक वीडीओ को सौंपा
हलिया विकासखंड के ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वीडीओ को सोमवार दोपहर 2:00 बजे दिया। पत्रक में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर नहीं कराई जाने पर ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए। ताकि गांव में विकास कार्य प्रभावित न हो और पंचायत में चल रहे विकास जन कल्याणकारी योजनाएं तथा निर्माण कार्य प्रभावित न हो।