झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुलभ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकांटा पंचायत में आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को पोटका के लोकप्रिय, जनप्रिय एवं युवा विधायक संजीब सरदार के कर-कमलों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत संपन्न हुआ।