बासनेर कला में दिनदहाड़े लाखों की चोरी!
झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम बासनेर कला में 2 अक्टूबर को सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने गोदरेज तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50–60 हजार रुपये नकद चोरी किए।
🔎 पुलिस जांच में तेजी
SDOP भैंसदेही लोकेश डावर और झल्लार थाना प्रभारी वाहिद खान ने मौके का निरीक्षण किया। बैतूल से पहुंची डॉग स्क्वाड टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर संभावित साक्ष्य जुटाए।
📌 FIR क्रमांक 0187/2026
धारा 331(3), 305(a) BNS के तहत मामला दर्ज है। पुलिस संदिग्धों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।
➡️ नवसृजन जनकल्याण समिति ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
⚠️ नोट: आरोपियों की पहचान एवं चोरी की पूरी बरामदगी संबंधी जानकारी पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
📍 भैंसदेही | बासनेर कला
#BasnerKala #Bhainsdehi #Jhallar #Betul #BetulNews CrimeNews Theft BreakingNews PoliceInvestigation ApnaEpaper ApnaEpaperNews MadhyaPradesh LocalNews
Betul, Betul | Oct 6, 2026