रामगढ़ चौक: तेतरहट बस्ती में पति ने पत्नी से की मारपीट, पत्नी ने पुलिस बुलाकर करवाया गिरफ्तार
तेतरहाट बस्ती से सोमवार 4 बजे एक मामला सामने आया है।जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को मारपीट करने को लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार ससुराल आए एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़िता ने इसकी सूचना तेतरहाट थाना को दे दी। जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुएग आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।