धमदाहा: एसडीएम ने सहयोग शिविर की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने सोमवार को मीरगंज नगर पंचायत एवं नीरपुर पंचायत के कसमरा स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।