Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

मंडला: सतखंडा घाट में वार्डवासियों ने की साफ़-सफाई, माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने का लिया संकल्प

Mandla, Mandla | May 25, 2026
सोमवार चार बजे किला वार्ड स्थित सतखंडा घाट में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में समाजसेवियों, बच्चों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए ऐतिहासिक सतखंडा महल के आसपास सफाई की। स्थानीय लोगों के सहयोग से कूड़ा-करकट अलग किया गया तथा घाट परिसर को स्वच्छ बनाया गया। अभियान के दौरान महल के अंदर भी सफाई कराई गई।

MORE NEWS

🚨शराब के नशे में धुत छात्रावास अधीक्षक का वीडियो वायरल! 🚨#viralvideo #tatrihostel

🚨शराब के नशे में धुत छात्रावास अधीक्षक का वीडियो वायरल! 🚨#viralvideo #tatrihostel

Mandla, Mandla | Jul 28, 2026

🚨 देर रात स्कूटी चोरी! लॉक तोड़कर ले उड़े बदमाश, वारदात CCTV में कैद 📹💥#crimenews #cctvfootage

🚨 देर रात स्कूटी चोरी! लॉक तोड़कर ले उड़े बदमाश, वारदात CCTV में कैद 📹💥#crimenews #cctvfootage

Mandla, Mandla | Jul 28, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण

 म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित नवांकुर संस्था प्रवाहिनी समिति नेतृत्व में स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत पौधारोपण किया गया एवं नशामुक्ति कार्यक्रम ग्राम पंचायत बकछेरादोना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि पेड़ हैं तो हम हैं नहीं तो हमारा अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने और पर्यावरण की रक्षा करने की एक अनूठी पहल है। प्रवाहिनी समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ज्योतिषी ने नशामुक्ति अभियान के जानकारी देते हुए कहा कि नशा से दूरी है जरूरी नशा नाश की जड़ है जो हमारे समाज के लिए अभिशाप है। वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती अनीता तिवारी ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, इस दौरान मनोनीत पार्षद श्रीमती ममता साहू, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री कुंजी लाल मरावी, शाला परिवार के शिक्षकगण एवं अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित नवांकुर संस्था प्रवाहिनी समिति नेतृत्व में स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत पौधारोपण किया गया एवं नशामुक्ति कार्यक्रम ग्राम पंचायत बकछेरादोना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि पेड़ हैं तो हम हैं नहीं तो हमारा अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने और पर्यावरण की रक्षा करने की एक अनूठी पहल है। प्रवाहिनी समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ज्योतिषी ने नशामुक्ति अभियान के जानकारी देते हुए कहा कि नशा से दूरी है जरूरी नशा नाश की जड़ है जो हमारे समाज के लिए अभिशाप है। वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती अनीता तिवारी ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, इस दौरान मनोनीत पार्षद श्रीमती ममता साहू, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री कुंजी लाल मरावी, शाला परिवार के शिक्षकगण एवं अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

माय भारत, मंडला द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत मंडला द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन सरदार पटेल महाविद्यालय, मंडला में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा समूहों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वाद-विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील एवं लघु फिल्म, संगीत एवं रैप, स्लैम पोएट्री, विषय आधारित नृत्य तथा नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्त भारत का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
 प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस दौरान रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, मंडला के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री तेंबरे, श्री अरविंद शुक्ला, श्री अरविंद ठाकुर सहित अन्य प्राध्यापक, प्राचार्य श्री आशीष ज्योतिषी, जिला युवा अधिकारी श्री भुवन सिंह सोलंकी, लेखापाल एवं कार्यक्रम सहायक श्री रघुनंदन झारिया, श्री अनुराग राय एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र राजकवि ने स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एक्सीलेंस विद्यालय, मंडला की टीम ने विषय आधारित नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भोपाल में मंडला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं उपस्थित युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने मंि सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

माय भारत, मंडला द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत मंडला द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन सरदार पटेल महाविद्यालय, मंडला में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा समूहों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वाद-विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील एवं लघु फिल्म, संगीत एवं रैप, स्लैम पोएट्री, विषय आधारित नृत्य तथा नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्त भारत का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस दौरान रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, मंडला के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री तेंबरे, श्री अरविंद शुक्ला, श्री अरविंद ठाकुर सहित अन्य प्राध्यापक, प्राचार्य श्री आशीष ज्योतिषी, जिला युवा अधिकारी श्री भुवन सिंह सोलंकी, लेखापाल एवं कार्यक्रम सहायक श्री रघुनंदन झारिया, श्री अनुराग राय एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र राजकवि ने स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एक्सीलेंस विद्यालय, मंडला की टीम ने विषय आधारित नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भोपाल में मंडला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं उपस्थित युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने मंि सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

मवई और बिछिया में बीएलबीसी बैठक
स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा

 जनपद पंचायत मवई एवं बिछिया में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। मवई और बिछिया में आयोजित बैठकों की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में जनपद पंचायत मवई के सीईओ श्री रमेश मंडावी, विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक, विभागीय अधिकारी तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न स्वरोजगार और ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं टांट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अधिकाधिक हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
 उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं 35 प्रतिशत अनुदान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंक से स्वीकृत कराने पर चर्चा की गई। वहीं पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, बकरी पालन योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिल सके, इसके लिए बैंक एवं विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

मवई और बिछिया में बीएलबीसी बैठक स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा जनपद पंचायत मवई एवं बिछिया में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। मवई और बिछिया में आयोजित बैठकों की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में जनपद पंचायत मवई के सीईओ श्री रमेश मंडावी, विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक, विभागीय अधिकारी तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न स्वरोजगार और ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं टांट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अधिकाधिक हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं 35 प्रतिशत अनुदान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंक से स्वीकृत कराने पर चर्चा की गई। वहीं पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, बकरी पालन योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिल सके, इसके लिए बैंक एवं विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026