कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का बिजली व्यवस्था पर सरकार पर हमला, प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। सरकार के दावों की पोल खुल चुकी है।
भाजपा सरकार ने हरियाणा को अंधेरे में धकेल दिया है।त्योहारों के सीजन में यह लूट की व्यवस्था लागू कर जनता को बुरी तरह प्रभावित कर दिया करने पर मजबूर न ही वोल्टेज। महंगे बिल, महंगे मीटर और जीरो सप्लाई - यही है भाजपा सरकार का डबल इंजन मॉडल। असली सच्चाई ये है कि सरकार ने बिजली आयोग के साथ सांठ-गांठ करके बिजली का निजीकरण अपने चंद पूंजीपति मित्रों के हाथों में सौंप दिया है।* सरकार जनता की जेब काटकर अपने मित्रों की तिजोरी भर रही है। सरकारी डिस्कॉम को जानबूझकर घाटे में दिखाया जा रहा है ताकि निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके।
सरकार बताए - जो बिजली पहले सस्ती थी, आज इतनी महंगी क्यों है? और जब इतनी महंगी है तो फिर है कहां? ये पैसा किस मित्र की जेब में जा रहा है?
भाजपा की ये मित्र-परस्त सरकार पूरी तरह फेल है, और जनता इस अंधेरगर्दी का हिसाब वोट की चोट से लेगी।*
Jagadhri, Yamuna Nagar | Oct 23, 2026