इटाढ़ी: गुप्त सूचना पर कार्रवाई, कार से 83 पीस ब्लू लाइम देशी शराब बरामद
Itarhi, Buxar | Jul 11, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुरुषोत्तमपुर गांव स्थित सर्विस सेंटर के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार की तलाशी ली, जिसमें से 83 पीस ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई।