दवंगों ने जमीन पर किया कब्जा, पेड़ काटे; विरोध करने पर फायरिंग की फायरिंग, वीडियो वायरल।
मुरैना। जिले के महावीरपुरा निवासी एक परिवार ने अपनी कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10–15 लोग खेत पर पहुंचे, वहां लगे पेड़ों को काट दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। परिवार का यह भी दावा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
पीड़ित परिवार के आवेदन के अनुसार विवाद मुरैना नगर स्थित लक्ष्मी दाल मिल के पास सर्वे क्रमांक 1931 एवं 1932 की भूमि से जुड़ा है। आवेदन में संदीप सिंह परमार, हरी सिंह सहित अन्य लोगों पर अवैध कब्जा करने, पेड़ काटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
आवेदन में उल्लेख है कि 12 जुलाई 2026 की रात आरोपित पक्ष कथित रूप से 10–15 लोगों के साथ मौके पर पहुंचा, खेत की मेड़ और पेड़ों को न�