Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image
image
image
image

अनुसूचित जाति वर्ग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत दिलाना सुनिश्चित करें - डॉ. कैलाश जाटव प्रकरणों में त्रुटि होने पर हितग्राही को बैंकर्स लिखित सूचना दें, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत रूप से पहुंचाना संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के ऋण प्रकरणों में यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा कमी पाई जाती है, तो संबंधित बैंकर्स द्वारा हितग्राही को इसकी लिखित सूचना उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रकरण निरस्त होने अथवा लंबित रहने के कारणों की स्पष्ट जानकारी हितग्राही को प्राप्त हो सके। डॉ. जाटव गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर सहित सभी जिला अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डॉ. जाटव ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सांसद एवं विधायक निधि के अंतर्गत अनुसूचित जाति बस्तियों में नाली, सीसी सड़क, खरंजा सहित अन्य विकास कार्यों पर निर्धारित 18 प्रतिशत राशि व्यय किए जाने की समीक्षा करते हुए विगत तीन वर्षों के अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में किराए के भवनों में संचालित 23 छात्रावासों के लिए भूमि प्रस्ताव तैयार कर स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की तर्ज पर रात्रिकालीन छात्रावास निरीक्षण नियमित रूप से करने के लिए कहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, रोजगार, बैंकिंग, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को राहत राशि एवं अन्य योजनाओं के लाभ वितरण में किसी प्रकार की देरी नहीं होने पर विशेष जोर दिया। डॉ. जाटव ने अनुसूचित जाति बस्तियों में झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, शासकीय भूमि पर पात्र व्यक्तियों को बेदखल नहीं करने, डिजिटल जाति प्रमाण-पत्रों में "माइग्रेटेड" संबंधी त्रुटियों का सात दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने तथा छात्रवृत्ति वितरण प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठकें नियमानुसार आयोजित करने, नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रहे विलंब की जांच कराने तथा आउटसोर्स एवं ठेका व्यवस्था में 16 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों की बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर पुलिस सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. जाटव ने निर्देश दिए कि जिले में जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित 20 लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण कराया जाए। उन्होंने अनुसूचित जाति अत्याचार से संबंधित 93 लंबित आपराधिक प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा बजट के अभाव में लंबित 107 राहत प्रकरणों के संबंध में आवश्यक अनुस्मारक प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की अद्यतन सूची संधारित करने, अनुसूचित जाति बस्तियों में नियमित पुलिस संवाद स्थापित करने तथा एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब नहीं होने देने के निर्देश भी दिए। बैठक के अंत में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। जिला पंचायत में योजनाओं की समीक्षा जिला पंचायत में आयोजित बैठक में डॉ. जाटव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन अथवा व्हाट्सएप नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, पंचायतवार आवास पात्रता सूची सार्वजनिक करने तथा सभी पंचायतों, विशेषकर अनुसूचित जाति बस्तियों में नियमित स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की। नगर निगम में हितग्राही योजनाओं की समीक्षा नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. जाटव ने भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), जनकल्याण संबल योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, नगर निगम आयुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरे, पूर्व विधायक अंबाह श्री सखवार सहित नगरीय निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

MORE NEWS

आईपीएस शैलेंद्र सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के लोगों से की अपील, नशे से दूरी, है जरूरी 2.0

आईपीएस शैलेंद्र सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के लोगों से की अपील, नशे से दूरी, है जरूरी 2.0

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

मुरैना - चंबल से खत्म हुआ रेत माफिया का साम्राज्य, चंबल लौट रही अपने असली स्वरूप में: सीईसी सदस्य सीपी गोयल।

मुरैना। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) के सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने के बाद देवरी घड़ियाल केंद्र पर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल, धौलपुर कलेक्टर निधि बेटी, धौलपुर एसपी विकास सांगवान सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद सीईसी सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि पहले की तुलना में अब चंबल नदी का स्वरूप काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लगने के बाद चंबल धीरे-धीरे अपने प्राकृतिक स्वरूप में लौट रही है। यदि इसी तरह सख्ती जारी रही तो आने वाले समय में चंबल अप�

मुरैना - चंबल से खत्म हुआ रेत माफिया का साम्राज्य, चंबल लौट रही अपने असली स्वरूप में: सीईसी सदस्य सीपी गोयल। मुरैना। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) के सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने के बाद देवरी घड़ियाल केंद्र पर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल, धौलपुर कलेक्टर निधि बेटी, धौलपुर एसपी विकास सांगवान सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सीईसी सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि पहले की तुलना में अब चंबल नदी का स्वरूप काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लगने के बाद चंबल धीरे-धीरे अपने प्राकृतिक स्वरूप में लौट रही है। यदि इसी तरह सख्ती जारी रही तो आने वाले समय में चंबल अप�

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

रेलवे स्टेशन के पीछे कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल में किया हंगामा

मुरैना। शहर के रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित खाकी बाबा की बगिया में बने एक कुएं में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवकुमार उपाध्याय उर्फ सेंकी (पुत्र जगदीश उपाध्याय), निवासी रामनगर तोमर गली के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शिवकुमार अपने गुरु से मिलने के लिए खाकी बाबा की बगिया आया था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां परिजनों ने हंगामा करते हुए युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ स�

रेलवे स्टेशन के पीछे कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल में किया हंगामा मुरैना। शहर के रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित खाकी बाबा की बगिया में बने एक कुएं में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवकुमार उपाध्याय उर्फ सेंकी (पुत्र जगदीश उपाध्याय), निवासी रामनगर तोमर गली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवकुमार अपने गुरु से मिलने के लिए खाकी बाबा की बगिया आया था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां परिजनों ने हंगामा करते हुए युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ स�

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं - विधानसभा अध्यक्ष Narendra Singh Tomar

कैलारस में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, 3.68 करोड़ रुपये के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि महाराजा अग्रसेन ने भले ही मनुष्य रूप में जन्म लिया हो, लेकिन अपने उत्कृष्ट व्यक्तित्व, आदर्श शासन व्यवस्था और जनकल्याणकारी विचारों के कारण वे आज भगवान के रूप में पूजे जाते हैं। वे एक आदर्श शासक थे, जिन्होंने सामाजिक समरसता, सहयोग और जनसेवा को शासन का आधार बनाया। उनके जीवन से समाज को सेवा, सहयोग और समर्पण की अमूल्य प्रेरणा प्राप्त होती है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर कैलारस मुख्यालय स्थित शास्त्री मार्ग चौराहे पर अग्रसेन चौक में नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना के साथ अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के लोग अस्तित्व में आए, किंतु व्यक्ति अपनी बुद्धि, विवेक और कर्मों के बल पर गौतम बुद्ध, भगवान महावीर और महाराजा अग्रसेन जैसे महान व्यक्तित्वों की श्रेणी में स्थान प्राप्त करता है। महाराजा अग्रसेन के राज्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक ईंट और एक रुपया देकर सहयोग प्रदान किया जाता था, जो सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता का अद्वितीय उदाहरण है। समाज को उनके इस आदर्श से प्रेरणा लेते हुए सहयोग और सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।

श्री तोमर ने कहा कि उनके क्षेत्र में अनेक स्थानों पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और उन्हें इन प्रतिमाओं के लोकार्पण कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने अग्रवाल समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की असीम कृपा सदैव उन पर बनी रही है। उन्होंने समाजजनों से प्रतिमा की नियमित पूजा-अर्चना और संरक्षण का आग्रह करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का प्रेरणा स्थल और मंदिर है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, नगर परिषद कैलारस की अध्यक्ष श्रीमती अंजना बृजेश बंसल, पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, डॉ. योगेश पाल गुप्ता, नगर परिषद जौरा के अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा अशोक राजावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने नगर परिषद कैलारस द्वारा 3 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले 27 निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

सोन नदी पर बने दो पुलों के लोकार्पण से दर्जनों गांवों को मिलेगा आवागमन का लाभ

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्राम रीझोनी एवं बघोरा में सोन नदी पर निर्मित दो महत्वपूर्ण पुलों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने ग्राम रीझोनी में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित लगभग 60 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसी प्रकार ग्राम बघोरा में लगभग 3 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित 75 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण किया गया। इस पुल के निर्माण से लगभग 12 गांवों के ग्रामीणों को बेहतर संपर्क एवं आवागमन सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं - विधानसभा अध्यक्ष Narendra Singh Tomar कैलारस में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, 3.68 करोड़ रुपये के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि महाराजा अग्रसेन ने भले ही मनुष्य रूप में जन्म लिया हो, लेकिन अपने उत्कृष्ट व्यक्तित्व, आदर्श शासन व्यवस्था और जनकल्याणकारी विचारों के कारण वे आज भगवान के रूप में पूजे जाते हैं। वे एक आदर्श शासक थे, जिन्होंने सामाजिक समरसता, सहयोग और जनसेवा को शासन का आधार बनाया। उनके जीवन से समाज को सेवा, सहयोग और समर्पण की अमूल्य प्रेरणा प्राप्त होती है। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर कैलारस मुख्यालय स्थित शास्त्री मार्ग चौराहे पर अग्रसेन चौक में नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना के साथ अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के लोग अस्तित्व में आए, किंतु व्यक्ति अपनी बुद्धि, विवेक और कर्मों के बल पर गौतम बुद्ध, भगवान महावीर और महाराजा अग्रसेन जैसे महान व्यक्तित्वों की श्रेणी में स्थान प्राप्त करता है। महाराजा अग्रसेन के राज्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक ईंट और एक रुपया देकर सहयोग प्रदान किया जाता था, जो सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता का अद्वितीय उदाहरण है। समाज को उनके इस आदर्श से प्रेरणा लेते हुए सहयोग और सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए। श्री तोमर ने कहा कि उनके क्षेत्र में अनेक स्थानों पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और उन्हें इन प्रतिमाओं के लोकार्पण कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने अग्रवाल समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की असीम कृपा सदैव उन पर बनी रही है। उन्होंने समाजजनों से प्रतिमा की नियमित पूजा-अर्चना और संरक्षण का आग्रह करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का प्रेरणा स्थल और मंदिर है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, नगर परिषद कैलारस की अध्यक्ष श्रीमती अंजना बृजेश बंसल, पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, डॉ. योगेश पाल गुप्ता, नगर परिषद जौरा के अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा अशोक राजावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने नगर परिषद कैलारस द्वारा 3 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले 27 निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। सोन नदी पर बने दो पुलों के लोकार्पण से दर्जनों गांवों को मिलेगा आवागमन का लाभ विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्राम रीझोनी एवं बघोरा में सोन नदी पर निर्मित दो महत्वपूर्ण पुलों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने ग्राम रीझोनी में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित लगभग 60 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार ग्राम बघोरा में लगभग 3 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित 75 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण किया गया। इस पुल के निर्माण से लगभग 12 गांवों के ग्रामीणों को बेहतर संपर्क एवं आवागमन सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। #JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026