मुरैना: वार्ड 24 के सुभाष नगर में नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी, रहवासियों में आक्रोश
मुरैना। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 स्थित सुभाष नगर की सरस्वती स्कूल वाली गली में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि घरों के नलों से लगातार गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों के अनुसार पानी में दुर्गंध होने के साथ-साथ गंदगी भी दिखाई दे रही है, जिसके कारण जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पेयजल पाइपलाइन की तत्काल जांच कर दूषित जलापूर्ति बंद कराने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
#मुरैना #morena #नगरनिगम