कोटा में होटल के काउंटर से मोबाइल चोरी, पलक झपकते ही वारदात को दिया अंजाम!
सुबह 6:30 बजे होटल पहुंचा अज्ञात व्यक्ति, नजर बचाकर काउंटर से मोबाइल लेकर हुआ रफूचक्कर
कोटा। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रेलवे स्टेशन क्षेत्र के एक होटल से सामने आया है, जहां सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति होटल के बाहर बने काउंटर से मोबाइल चोरी कर ले गया।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति अचानक काउंटर के पास पहुंचा और मौका देखकर निगाहें बचाते हुए मोबाइल उठा लिया। देखते ही देखते वह मोबाइल लेकर वहां से निकल गया।
हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
अब सवाल यह है कि आखिर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने वालों में कानून का डर कब पैदा होगा?
आप भी रहें सावधान! अपना मोबाइल और कीमती सामान काउंटर पर लावारिस न छोड़ें।
#KotaNews #KotaCrime #MobileTheft #CCTV #RajasthanNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Nov 18, 2026