विष्णुगढ़: प्रत्याशियों के समर्थक स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं, वज्रगृह में 3 लेयर सुरक्षा का निरीक्षण कर रहे हैं डीसी एसपी
हजारीबाग प्रथम चरण का विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हजारीबाग जिले के अधीनस्थ तीन विधानसभा के इवीएम बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में कैद हो गया। इवीएम जमा करने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। ईवीएम जमा होने के बाद अब स्ट्रांग रूम सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया है। इसकी सुरक्षा में तीन लेयर में पुलिस बल लगी है।