विष्णुगढ़: विधानसभा चुनाव को लेकर विष्णुगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद
झारखण्ड प्रदेश में दूसरे चरण के तहत माण्डू विधानसभा अन्तर्गत विष्णुगढ़ प्रखण्ड में चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो, इसके लिए दो दिन पूर्व हीं भारी सँख्या में अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी आ चुकी है। उनकी तैनाती बूथो में तथा संवेदनशील जगहों पर की जा चुकी है