*क्रैक डाउन
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता (महिला के गहने साफ करने के बहाने गहने चोरी करने से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार) ।*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.08.2026 को समय लगभग 23.40 बजे थाना भीमपुरा पुलिस रात्रि गश्त/चेकिंग में मामूर थी कि मुखबीर खास की सूचना पर इब्राहिम पट्टी उद्धरन मार्ग पर प्रेमरजा गांव के पास अभियुक्त अरविन्द सोनी पुत्र स्व0 सिताराम सोनी निवासी वार्ड नं0 12 पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगुसराय बिहार उम्र करीब 42 वर्ष के द्वारा अपने को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश *01. अरविन्द सोनी पुत्र स्व0 सिताराम सोनी निवासी वार्ड नं0 12 पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगुसराय बिहार उम्र करीब 42 वर्ष* के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे ईलाज हेतु तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सीएचसी नगरा प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। तथा उसका एक अन्य साथी *पंकज सोनी पुत्र अरविन्द सोनी निवासी वार्ड नं0 पचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगुसराय बिहार उम्र करीब 19 वर्ष* को मौके से गिरफ्तार किया गया पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा मिलकर दिनांक-21.08.2026 व 24.08.2026 को गांव-गांव घूमकर महिलाओं के गहने व पुराने पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने महिलाओं के आभूषण चोरी करने की घटनाएं कारित की गयी है। अभियुक्तगण के पास से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर तथा चोरी के 03 अदद पीली धातु के आभूषण, 15600 रुपये नगद व 01अदद मोटरसाईकिल बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नगरा ले जाया गया, जहां पर घायल की स्थिति सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Aug 28, 2026