बाह: रैपुरा भदौरिया में वायरल वीडियो पर कार्रवाई, डीएम आगरा ने गौशाला पहुंचकर की जांच
बाह ब्लॉक के ग्राम पंचायत रैपुरा भदौरिया की गौशाला में मृत गोवंशों के वायरल वीडियो पर प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार शाम 4 बजे जिलाधिकारी आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। प्रशासन मृत गोवंश और वायरल वीडियो की जांच में जुट गया है।