बाह: पिनाहट में मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश सीमा पर अवैध लकड़ी तस्करी का हुआ खुलासा
मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा पर अवैध रूप से लकड़ियों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लकड़ियां भरकर सीमा पार कर रही हैं, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे का है। इस तस्करी में स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल उठ रहे हैं।