कोल: NCB लखनऊ व थाना गाँधीपार्क पुलिस टीम ने 2 मादक पदार्थ तस्करों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, कब्जे से चरस की बरामद
Koil, Aligarh | May 5, 2024 NCB लखनऊ व थाना गांधी पार्क पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड थाना गांधी पार्क क्षेत्र से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कब्जे से 3 किलोग्राम चरस बरामद की है।पूछताछ में अभियुक्तो ने अपने नाम नीरज पुत्र हजारीलाल व नीरज गुप्ता पुत्र भुजेन्द्र गुप्ता बताया है।पकड़ी गई चरस की कीमत ₹ 3,50,000 बताई गई है।