बांके बाज़ार: बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
बांके बाजार प्रखंड के बालासोत गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। गांव में मुख्य सड़क के किनारे लगा बिजली का पोल पिछले 24 घंटे से एक तरफ झुका हुआ है। इसके बावजूद अब तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है।