नबीनगर: सुरार पुल के पास स्टेशनरी के सामान की आड़ में शराब तस्करी, 65.75 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरार पुल के समीप सोमवार को वाहन जांच के दौरान 65.75 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान देव थाना क्षेत्र के बारा खुर्द गांव निवासी शंकर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर सुरार