दाउदनगर: दाउदनगर के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष विकास कुमार ने किया पदभार ग्रहण, कहा- अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
दाउदनगर के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शुक्रवार की शाम 5:00 बजे थाना में पदभार ग्रहण कर लिया।निवर्तमान थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान से उन्होंने पदभार ग्रहण किया।उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के उपाय किए जाएंगे।