अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 5के के पास तीन वाहनों की टक्कर में कार सवार एक महिला की मौत, 5 लोग हुए घायल
अनूपगढ़ के गांव 5के के पास आज मंगलवार दोपहर 3 बजे स्विफ्ट कार, टाटा एसीआर और एक बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार महिला पुष्पा अरोड़ा निवासी रावला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टाटा एसीआर में सवार दो, कार सवार एक अन्य व्यक्ति और बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों घायलों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। 3 की हालत गम्भीर है।