अनूपगढ़: रामसिंहपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे ₹10,000 इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
रामसिंहपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामसिंहपुर पुलिस थाने के एसएचओ सुभाष चंद्र ने आज मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि 21 अक्टूबर 2019 को रामसिंहपुर पुलिस ने एक आरोपी को 400 ग्राम अवैध अफीम सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी रामेश्वर लाल फरार चल रहा था। आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।