अनूपगढ़: अनूपगढ़ की कामरा धर्मशाला में निःशुल्क बवासीर शल्य चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन 38 मरीजों के ऑपरेशन हुए
अनूपगढ़ की समाजसेवी संस्था महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक निशुल्क बवासीर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सयोंजक डॉ विनोद चौहान ने बताया कि आज शिविर के दूसरे दिन सोमवार को शाम 5 बजे तक दूसरे दिन 38 मरीजो के बवासीर का निशुल्क ऑपरेशन आयुर्वेद के सर्जन डॉक्टर ओम प्रकाश चेचु के द्वारा किये गए है।