अनूपगढ़: कामरा धर्मशाला में महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 52 मरीजों के बवासीर के फ्री ऑपरेशन हुए
अनूपगढ़ की समाज सेवी संस्था महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के सँयुक्त तत्वदान में कामरा धर्मशाला में 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 10 दिवसीय आवासीय निशुल्क बवासीर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।प्रोजेक्ट चेयरमैन लकी आहूजा ने आज मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि आयुर्वेद सर्जन डॉक्टर ओमप्रकाश चेचु और उनकी टीम के द्वारा 52 मरीज का निशुल्क ऑपरेशन किया है।