अनूपगढ़: गांव 7 व 8 LSM के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत 21 SJM को यथावत रखने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ के गांव 7 और 8 एलएसएम के ग्रामीण आज बुधवार को शाम 4:30 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम सुरेश राव को ग्राम पंचायत 21 एसजेएम को यथावत रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि अगर इन दोनों गाँवो को नव प्रस्तावित ग्राम पंचायत 9 एलएसएम में जोड़ा जाता है तो दूरी की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।