अनूपगढ़: गांव एकNWM के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एकNWM को यथावत रखने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
गांव एक एनडब्ल्यूएम के ग्रामीणों ने आज उपखण्ड कार्यालय में आज सोमवार शाम 5:30 बजे उपखण्ड अधिकारी सुरेश राव को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा नई ग्राम पंचायतों का गठन किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ग्राम पंचायत एक एनडब्ल्यूएम को यथावत रखा जाए ताकि ग्रामीणों को सरकार की सुविधाओं का लाभ मिल सके।