रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में निजी सोलर हाउस के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, पांच महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप
सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे निजी सोलर हाउस के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बकाया वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें करीब पांच महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे परिवार चलाने में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है,प्रदर्शनकारियों ने संस्थान में गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के भी आरोप लगाए,ब्राह्मण और पटेल समाज को लेकर टिप्पणी की