कालका: बिटना पिंजौर से साढ़े 17 वर्षीय छात्रा हुई लापता, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि मेरी साढ़े 17 वर्षीय बेटी घर से स्कूल बैग लेकर गई थी लेकिन घर वापिस नही आई हैं। साढ़े 17 वर्षीय छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।