कालका: कालका नगर परिषद वार्ड नंबर 10 में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का हुआ भव्य स्वागत
बीजेपी के जिला मंडल महामंत्री विरेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और यह संकल्प तभी पूरा हो सकता है जब हम सभी मिलकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति तक पंहुचायेंगे। विरेंद्र राणा आज कालका नगर परिषद वार्ड नंबर 10 के नामदेव मंदिर में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।