कालका: गांव गिदडा वाली में जजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को फोन कर हल करने के लिए कहा
कालका विधानसभा के गांव गिदडा वाली में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा के द्वारा आज ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा बिजली, पानी की समस्याओं को उनके सामने रखा गया। जिस पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा के द्वारा अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के लिए कहा गया।