कालका: पिंजौर के वार्ड नंबर- 11 में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल
पिंजौर के वार्ड नंबर 11 में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। पार्षद सौरभ सहित वार्ड के अन्य लोगों के द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश देवी नगर, पूर्व विधायक लतिका शर्मा पहुंचे।