कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा का गांव भोगपुर में हुआ भव्य स्वागत, लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य पहुंचे
विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों को घर द्वार पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज राजकीय स्कूल भोगपुर में पहुंचने पर लोगों में खूब उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति पंचकूला के सदस्य विशाल सेठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर नपा के चेयरमैन कृष्ण लाल लम्बा मौजूद रहे।