कालका: बद्दी रोड पर यूनियन बैंक के सामने खड़ा ऑटो चोरी, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने बताया है कि मेरा ऑटो नंबर HR -68-C -9686 जो मैंने बद्दी रोड पर यूनियन बैंक के सामने खड़ा किया था उसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि ऑटो के दस्तावेज भी उसी के अंदर पड़े हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑटो की तलाश शुरू कर दी है।